Date: 14/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 आईसीआईसीआई  बैंक कर्मियों द्वारा प्रोमशन पार्टी में गॉर्ड की बंदूक़ से की 6 राउंड हर्ष फायरिंग ,मची हड़कंप   

9/13/2026 1:58:30 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में प्रमोशन की खुशी में आयोजित पार्टी उस वक्त सनसनी में बदल गई, जब शराब के नशे में बैंककर्मियों ने गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेटवन बाजार का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक दोनाली बंदूक, छह खोखे और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े बताए जा रहे हैं।
 
दरअसल, नवादा जिले के रहने वाले सुधांशु सहाय का प्रमोशन एडिशनल ब्रांच मैनेजर के पद पर हुआ था। इसी खुशी में बेटवन बाजार स्थित उनके आवास पर पार्टी रखी गई थी। पार्टी में आईसीआईसीआई बैंक के उनके दोस्त राहुल कुमार साहनी, अंकित कुमार, शशांक शेखर और पड़ोसी आशीष कुमार भी शामिल हुए।आरोप है कि पार्टी में चिकन के साथ शराब का दौर चला। सभी के नशे में होने के बाद बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड रामबली की दोनाली बंदूक निकालकर खिड़की से करीब छह राउंड फायरिंग की गई।
 
गोलियों की आवाज से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को गिरफ्तार कर लिया।।पुलिस ने मौके से दोनाली बंदूक, छह खोखे और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी आईसीआईसीआई बैंक के कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में बैंक के गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक पार्टी वाले आवास तक कैसे पहुंची और उसे किसने चलाया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद हथियार व कारतूस के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए  इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट