Date: 14/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, नेटवर्क से जुड़े तस्करो की तलाश जारी....

9/13/2026 2:25:33 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
 
 दरअसल, 12 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के जगन्नाथपुर मोड़ से काले रंग की बोलेरो में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जगन्नाथपुर मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास वाहन चेकिंग शुरू की।
करीब 2 बजकर 15 मिनट पर पुलिस को काले रंग की बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान बोलेरो की बीच और पीछे की सीट से 11 बोरों में करीब 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती उर्फ पिंटू के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और 7,550 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। अब पुलिस शराब के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  शिवम मिश्रा की रिपोर्ट