Date: 14/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शराब के पैसों का हिसाब मांगने पर बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, रॉड से गर्दन पर वार; हुई मौत
9/13/2026 6:41:32 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बरमा गांव में रविवार को शराब के पैसों के हिसाब को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि नाबालिग बेटे संदीप मांझी ने बस का पहिया खोलने वाले लोहे के रॉड से अपने पिता दीपा मांझी की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरमा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय दीपा मांझी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो दिन पहले दीपा मांझी की पत्नी ने बेटे संदीप को देसी शराब लाने के लिए पैसे दिए थे। आरोप है कि संदीप ने देसी शराब नहीं खरीदी और उन पैसों से अंग्रेजी शराब पीने लगा। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
रविवार दोपहर संदीप एक निजी स्कूल की बस का पहिया बदल रहा था। इसी दौरान उसके पिता और मां वहां पहुंचे और शराब के लिए दिए गए पैसों का हिसाब मांगने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में संदीप ने रॉड से पिता की गर्दन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर गुरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना की मूल वजह का पता लगाया जा रहा है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SIR कर्मी बन महिला को बनाया बंधक, लूटा आभूषण ,पुलिस ने किया खुलासा
#
महिला को कोयला चोर कहकर CISF पर पीटने का लगा आरोप, ग्रामीणों का हंगामा,CISF जवानों पर हमला और फायरिंग का दावा................
#
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, नेटवर्क से जुड़े तस्करो की तलाश जारी....
#
आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों द्वारा प्रोमशन पार्टी में गॉर्ड की बंदूक़ से की 6 राउंड हर्ष फायरिंग ,मची हड़कंप
#
कदमा में पुलिस का डबल एक्शन, चोरी और जानलेवा हमले के मामलों का खुलासा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मरीज की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा, इमरजेंसी-OPD सेवा प्रभावित
#
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन, केंद्र से बातचीत के बाद लिया फैसला
#
हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल
#
JPSC-JSSC विवाद: वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात, छात्रों ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी
#
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस