Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा,पहुंचे गयाजी,विष्णुपद मंदिर में की पूजा,मेले का लिया जायजा
9/14/2026 12:29:20 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने आगामी पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए उत्साह, पवित्रता, सनातन संस्कृति, संस्कार और विश्वास के साथ पितृपक्ष मेला शुरू होगा। मेले की तैयारियों में शासन और प्रशासन दोनों पूरी तरह जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अपने पितरों की तृप्ति के लिए गयाजी में पिंडदान करने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय लोगों और धर्मकार्य से जुड़े सभी लोगों को सेवा भाव के साथ कार्य करने की जरूरत है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर बैठक भी की जा रही है, जिसमें पिछले वर्षों के अनुभव और प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई, यातायात, पेयजल, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूर्व तैयारी पूरी तरह सुनिश्चित की जाए, ताकि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की धरती पर ‘विरासत के साथ विकास’ और सेवा का भाव आगे बढ़ रहा है। पितृपक्ष मेला में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर सेवा मिले, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि गया के प्रभारी मंत्री के रूप में वे स्वयं भी पूरी तरह सजग हैं और मेला के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसके समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर गया के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बजडाघाट पुल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने दिया बड़ा बयान, कहा बालू माफियाओं के कारण पुल हुई ....
#
प्रधानमंत्री का जन्मदिन के आयोजन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत की .....
#
ठेकेदारी वाले बयान पर मनोरमा देवी और विजय कुमार सिन्हा आमने-सामने, विधायक ने दी सफाई
#
गणेश चतुर्थी पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ कई दिग्गज नेता दिखे पूजा पंडाल में ....
#
बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह आज पहुँचे
जमशेदपुर
,सरकार पर निशाना सदहते हुए उठाये कई सवाल....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर परसुडीह थाना का घेराव
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित