Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रणनीति की तैयार....
9/18/2026 6:38:10 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय सभागार में अंतरजिला पुलिस मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और बेहतर पुलिसिंग को लेकर चर्चा की। खास तौर पर तड़ीपार अपराधियों पर नजर रखने और दोनों जिलों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय सभागार में आयोजित अंतरजिला पुलिस मीटिंग में जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस के वरीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जमशेदपुर एसएसपी एहतेशाम वकारीब, सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीय, जमशेदपुर सिटी एसपी ललित मीणा समेत डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों जिलों में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी और पुलिसिंग को और बेहतर बनाना रहा। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई को लेकर रणनीति पर चर्चा की। खास तौर पर तड़ीपार अपराधियों को लेकर पुलिस सतर्क रहेगी। दोनों जिलों की सीमा एक-दूसरे से सटी होने के कारण अपराधियों के एक जिले से दूसरे जिले में जाकर छिपने या अपराध को अंजाम देने की आशंका बनी रहती है। ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर पर समय-समय पर अंतरजिला बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान और दोनों जिलों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय कायम किया जाएगा, ताकि अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सके।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लगातार सड़क दुर्घटना से हो रही मौत पर कांग्रेस पार्टी चिंतित! प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग.....
#
अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ गया पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ एक गिरफ्तार.....
#
मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने किया 8 लेन सर्विस लेन जाम, युवक से मारपीट का आरोप ,सड़क पर उतरे ग्रामीण.....
#
प्रधानमंत्री
को
लेकर सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट करना RJD के अध्यक्ष जुनैद मकबूर को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल .....
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बहरागोड़ा में फिर मिला विश्व युद्ध का बम, ग्रामीणो दहशत का माहौल
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
हत्याकांड में 5 दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजनों का थाने में हंगामा, SP ने दिए जांच के आदेश
#
शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा धनबाद का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, 9 से 13 अगस्त तक होगी परेड रिहर्सल
#
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत की बड़ी चुनौती, नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों पर पदक की उम्मीद