Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
9/22/2026 7:21:58 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की मंगलवार को हुई वार्षिक आम बैठक में संघ की स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन, धनबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए रणजी खेलने वाले क्रिकेटरों को मानद सदस्यता देने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। धनबाद क्लब में आयोजित आम बैठक में भाग ले रहे लगभग 160 सदस्यों का महासचिव विनय कुमार सिंह ने स्वागत किया। अध्यक्ष मनोज कुमार ने सत्र 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया और इस सत्र में डीसीए की उपलब्धियों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। अध्यक्ष ने कहा कि पिछला सत्र हमारा काफी गौरवान्वित करने वाला रहा। जेएससीए की तीन टूर्नामेंटों में धनबाद की टीम विजेता रहीं। इसके अलावा कोनैन कुरैशी एवं अनंदिता किशोर राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। धनबाद की इस सफलता के पीछे योगदान देने वाले सभी खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं, कोच, सपोर्ट स्टाफ उन्होंने प्रबंध समिति की बैठक में कई निर्णयों का सदन से अनुमोदन करने का आग्रह किया जिसपर सदस्यों ने अपनी सहमति दी। इस सत्र के लिए चुने गए क्रिकेटर आफ द ईयर सीनियर पुरुष में कोनैन कुरैशी व महिला में अनंदिता किशोर एवं जूनियर पुरुष में सिद्धार्थ सिन्हा व महिला में वृष्टि कुमारी के बारे में जानकारी दी और बताया कि इन्हें 27 सितंबर को वेडिंग बेल्स में आयोजित वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
वहीं पिछले वित्तीय वर्ष का आडिट रिपोर्ट पेश करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि तुलनात्मक रूप से डीसीए का खर्च काफी बढ़ा है, लेकिन संतोष की बात यह है कि इस वर्ष भी हमारी आर्थिक स्थिति सरप्लस में है। कहा कि काको मैदान के निर्माण में जेएससीए से काफी सहयोग मिला। इस वर्ष से हमारी योजना यहां स्थानीय मैचों के आयोजन शुरू करना है। कतरास क्षेत्र में हमारा कोई मैदान नहीं है। इसपर अंतिम कार्य के लिए लगभग तीन लाख रुपये खर्च होंगे। सदस्यों ने इस राशि को अप्रूव कर दिया। इसके साथ ही आडिटेड रिपोर्ट को भी स्वीकार कर लिया गया। आडिटर के तौर पर श्याम पसारी को फिर से नियुक्त करने पर भी सहमति बनी। उन्होंने डीसीए का एप डेवलप किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डीसीए धीरे-धीरे पेपरलेस होने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। अभी रजिस्ट्रेशन समेत सारी प्रक्रिया इस एप के माध्यम से आनलाइन किया जा सकेगा। वहीं प्रबंध समिति की पांच लगातार बैठकों में अनुपस्थिति पर उन्हें निलंबित किए जाने का निर्णय भी लिया गया। अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि जेएससीए का कमान अजयनाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम के संभालने के बाद काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। 13 वर्ष बाद दलीप ट्राफी में पूर्व क्षेत्र चैंपियन बना है। इसके लिए डीसीए औपचारिक रूप से जेएससीए को एक अप्रेशिएशन लेटर भेजेगा। बैठक को डा. इश्तियाक अहमद एवं इम्तियाज हुसैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, एसएन सिंह, वाईएन नरूला, जेके नैयर, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, आशनी सिंह, अभिषेक सिंह, मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, संजीव झा, शांतनु चौधरी, जावेद खान, संजीव राणा, द्वारिका तिवारी, राजन सिन्हा व अन्य उपस्थित थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्रकारों की आपसी एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ माॅनसून खेल महोत्सव
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका
#
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
#
दलित परिवारों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग
#
जमीन की जंग में मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 10 घायल, दो की हालत गंभीर