Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
करमाटांड़ में मवेशी लदी बोलेरो पलटी, दो लोगों की मौत, तीन मवेशियों ने भी तोड़ा दम
9/24/2026 11:55:30 AM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़-मदनकट्टा मुख्य मार्ग पर शहरजोरी के समीप गुरुवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मवेशी लदी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन की भी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतकों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव निवासी अशरफ अंसारी और रफीक अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में पांच मवेशी लदे हुए थे और वाहन करमाटांड़-मदनकट्टा मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान शहरजोरी के समीप अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन में सवार दोनों लोगों की जान चली गई।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना करमाटांड़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे में बोलेरो में लदे पांच मवेशियों में से तीन की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशियों की स्थिति को लेकर पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय बोलेरो की गति कितनी थी और आखिर किस परिस्थिति में चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में 8 साल के बच्चे के गले से लॉकेट चोरी, 18 घंटे में दो नाबालिग पकड़े गए; स्वर्णकार भी गिरफ्तार...
#
औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट, लैपटॉप और सामान लेकर फरार हुए अपराधी....
#
दिल्ली गैंगरेप के बाद छात्राओं में दहशत, बोलीं- कॉलेज से बाहर निकलते ही लगता है डर ! कॉलेज के बाहर छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग....
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
गया में रिटायर फौजी के बंद मकान से लाखों की चोरी, अब तक नहीं मिला सुराग ,पुलिस ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
#
विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, आंतरिक परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप