Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया में आज पितृपक्ष मेले का उद्घाटन, CM सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ; लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार गया....

9/25/2026 12:18:12 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : पितरों का महापर्व पितृपक्ष का आज उद्घाटन होगा जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे गया के गांधी मैदान में पितृपक्ष मेला का उद्घाटन होगा सबसे पहले सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से गया पहुंचेंगे और वह विष्णुपद मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे साथ ही देवघाट पर भी तैयारी का निरीक्षण करेंगे
 मुख्यमंत्री के आगमन की भी पूरी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा कर ली गई है वह तीर्थयात्री के आगमन को लेकर बिहार सरकार पर्यटन विभाग और नगर निगम पूरी तरह तैयार है साफ-सफाई शौचालय पेयजल व्यवस्था पूरी तरह पर्याप्त है, रंग बिरंगी रोशनी से विष्णुपद सज धज कर तैयार है।  25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पितृपक्ष चलेगा जहां देश-विदेश से लाखों तीर्थ यात्री अपने पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए गया जी पहुंचेंगे और पिंडदान करेंगे  गांधी मैदान में टेंट सिटी बनाया गया है और उसी ट्रेन सिटी के अंदर पितृपक्ष मेला का उद्घाटन सम्राट चौधरी के द्वारा किया जाएगा इस मौके पर कई मंत्री विधायकभी शामिल होंग। 
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट