Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
7/28/2026 4:35:18 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार के बोधगया थाना क्षेत्र के नेवतापुर स्थित द हंगर बाइट रिसोर्ट में कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पूरी घटना रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर रिसोर्ट प्रबंधन की ओर से बोधगया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
रिसोर्ट प्रबंधन के अनुसार, कुछ युवक पहले रिसोर्ट पहुंचे थे और शराब पीने के साथ-साथ स्विमिंग पूल में नहाने की जिद कर रहे थे। स्टाफ ने पूल का पानी गंदा होने की बात कहते हुए उन्हें कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद युवक वहां से चले गए। आरोप है कि उसी रात करीब आठ बजे अमर यादव, पंकज यादव और उनके साथ आए कुछ अन्य लोग कथित तौर पर दोबारा रिसोर्ट पहुंचे। प्रबंधन का आरोप है कि इस दौरान युवकों ने रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, रिसोर्ट में ठहरे ग्राहकों के साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिसोर्ट के स्टाफ मैनेजर ने मालिक रोशन कुमार को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद बोधगया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद रिसोर्ट के स्टाफ में भय का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा को लेकर बैठक, CCTV से लेकर फायर सेफ्टी और सुरक्षा ऑडिट पर जोर....
#
जमीन से निकला धुआं, पुराने खनन स्थल को लेकर लोगों में दहशत, BCCL अधिकारियो ने मौके पर पहुचकर स्थिति का लिया जायजा .....
#
लगतार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा व खरकाई नदियाँ उफान पर,मंडराया बाढ़ का खतरा, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, प्रसासन अलर्ट।
#
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और संरक्षण पर मंथन.....
#
वंदे भारत में फूटा गर्म पानी का गिलास, गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिरा पानी; परिवार ने की शिकायत...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीरग्राम में 24 पहर संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
अनशन के 21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, जंतर-मंतर का धरना स्थल खाली कराया गया
#
जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू ,प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया उद्घाटन