Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और संरक्षण पर मंथन.....

9/25/2026 4:21:26 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के आईआईटी आईएसएम में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान भूजल संरक्षण, लगातार घटते जलस्तर, भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता समेत इसके बेहतर इस्तेमाल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के कन्वीनर प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर गंभीर चिंता का विषय है। भूजल एक सीमित संसाधन है, इसलिए इसके संरक्षण को लेकर सभी को जागरूक और सचेत होने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता को बेहतर तरीके से समझने के लिए विभिन्न आईआईटी और विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञ, स्पीकर्स और स्कॉलर्स सम्मेलन में पहुंचे हैं। सम्मेलन के माध्यम से विशेषज्ञ अपने शोध, सुझाव और जागरूकता संबंधी विचार साझा कर रहे हैं। सम्मेलन के जरिए भूजल संरक्षण की चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने मंथन किया और आने वाले समय में भूजल के सतत संरक्षण और उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
 
 


सम्बंधित खबरें

# जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा को लेकर बैठक, CCTV से लेकर फायर सेफ्टी और सुरक्षा ऑडिट पर जोर....
# जमीन से निकला धुआं, पुराने खनन स्थल को लेकर लोगों में दहशत, BCCL अधिकारियो ने मौके पर पहुचकर स्थिति का लिया जायजा .....
# लगतार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा व खरकाई नदियाँ उफान पर,मंडराया बाढ़ का खतरा, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, प्रसासन अलर्ट।
# वंदे भारत में फूटा गर्म पानी का गिलास, गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिरा पानी; परिवार ने की शिकायत...
#
मुंगेर में महाने नदी का कहर, तीसरी बार बहा डायवर्सन; जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण....