Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा को लेकर बैठक, CCTV से लेकर फायर सेफ्टी और सुरक्षा ऑडिट पर जोर....
9/25/2026 4:21:26 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम मंडल कारा की व्यवस्थाओं, कक्षपालों, गृह रक्षकों एवं जिला सशस्त्र बलों की आवश्यकता एवं उपलब्धता के अलावा कारा सुरक्षा, कारा में संसीमित बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग की कार्यशीलता के अलावा लाइब्रेरी, पाकशाला एवं विभिन्न वार्डों के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक मरम्मती कार्य सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा किया गया।
बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा कारा के अंदर विभिन्न जीर्णोद्धार एवं मरम्मती कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य की बेहतर गुणवत्ता को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करें, इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। वहीं उन्होंने पुरुष वार्डो की शीघ्र मरम्मती कार्य प्रारंभ करने एवं कारा में दिव्यांग बंदियों के लिए रैंप आदि की सुविधाएं सुलभ कराने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कारा में फायर एवं सिक्योरिटी प्लान को विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर इसे जल्द बना लें। उन्होंने कारा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। आगे सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उन्होंने कहा कि जितने भी जिला सशस्त्र बल एवं गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति कारा में की जा रही है, प्रत्येक तीन महीने में उक्त जवानों को (रोटेट) करते हुए उनके स्थान पर नए एवं प्रशिक्षित जवानों की प्रतिनियुक्ति करें। इसके अलावा वहीं कारा में नियमित अंतराल पर सुरक्षा ऑडिट, मॉक ड्रिल/अलार्म परेड कराने का निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि इसी माह में कारा में फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया है। साथ ही बंदियों के बीच फायर सेफ्टी का डिमॉन्स्ट्रेशन भी दिया है, ताकि आग से बचाव को लेकर सभी में यह अवेयरनेस रहे। साथ ही बताया गया कि कारा के प्रवेश स्थल में जिला बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वही कारा में तड़ित चालक की क्रियाशीलता को लेकर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा कारा परिसर में लगे खराब पड़े हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक करवाने साथ ही एक्स रे बैगेज मशीन आदि उपकरणों की मरम्मती को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कारा में संसीमित महिला बंदियों की सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि कारा में संसीमित बंदियों को नियमानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं। बंदियों को खाने पीने में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कारा के अंदर बंदियों को स्वच्छ पेयजल एवं भोजन समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कारा में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, सीसीटीवी कैमरा की मॉनिटरिंग, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार, अधीक्षक मंडल कारा सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा, अनंत कुमार, सार्जेंट मेजर, विशेष शाखा के पुलिस पदाधिकारी, सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल, कारा कर्मी, सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन से निकला धुआं, पुराने खनन स्थल को लेकर लोगों में दहशत, BCCL अधिकारियो ने मौके पर पहुचकर स्थिति का लिया जायजा .....
#
लगतार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा व खरकाई नदियाँ उफान पर,मंडराया बाढ़ का खतरा, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, प्रसासन अलर्ट।
#
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और संरक्षण पर मंथन.....
#
वंदे भारत में फूटा गर्म पानी का गिलास, गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिरा पानी; परिवार ने की शिकायत...
#
मुंगेर में महाने नदी का कहर, तीसरी बार बहा डायवर्सन; जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीरग्राम में 24 पहर संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
अनशन के 21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, जंतर-मंतर का धरना स्थल खाली कराया गया
#
जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू ,प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया उद्घाटन