Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए आरती ज्वेलर्स को बनाया निशाना, पुलिस सीसीटीवी कैमरों  का खंगाल कर छानबीन में जुटी....

9/25/2026 4:21:26 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : देर रात चोरों ने दुकान के वेंटिलेटर को काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि इसी इलाके में महज करीब 100 मीटर की दूरी पर *एक दिन पहले* ही कैनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात हुई थी। बैंक लूट की घटना के बाद अब ज्वेलरी दुकान में चोरी से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है। लगातार दो दिनों में एक ही इलाके में बैंक लूट और ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही वारदातों से कारोबारी और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत और वारदात में शामिल अपराधियों की संख्या को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट