Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
**जामताड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, 37 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे**...
9/25/2026 4:21:26 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से जामताड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री शम्भू कुमार सिंह (भा०पु०से०) के निर्देश पर जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों और अन्य राज्यों से कुल 37 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दिनांक 25 अगस्त 2026 को सभी थाना प्रभारियों द्वारा कानूनी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों (धारकों) को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जामताड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
CEIR पोर्टल और सनहा के आधार पर चला अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जिले के सभी थाना प्रभारियों ने थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों (सनहा) और CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal पर दर्ज कराई गई शिकायतों को आधार बनाकर यह विशेष मुहिम शुरू की थी। इस तकनीक और मुस्तैदी के जरिए पुलिस टीम ने न केवल जामताड़ा जिला बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से भी मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद करने में सफलता पाई।
थानावार बरामदगी का विवरण (मुख्य आंकड़े)
विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न थानों द्वारा सत्यापित कर सौंपे गए मोबाइल मिहिजाम थाना: सबसे अधिक 04 मोबाइल,।नाला थाना: कुल 03 मोबाइल, जामताड़ा, नारायणपुर और करमाटांड़ थाना: प्रत्येक थाने से 02-02 मोबाइल, बागडेहरी थाना: कुल 02 मोबाइल, बिन्दापाथर और फतेहपुर थाना: प्रत्येक थाने से 01-01 मोबाइल की बरामदगी हुई।
जामताड़ा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों की सेवा, उनकी गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष खोजी अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मनरेगा के अधूरे कुएं में डूबे मासूम भाई-बहन, 6 साल के भाई और 4 साल की बहन की मौत....
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है...
#
अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए आरती ज्वेलर्स को बनाया निशाना, पुलिस सीसीटीवी कैमरों का खंगाल कर छानबीन में जुटी....
#
पत्थर क्रशर की जांच करने पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप, मौके पर हंगामा, NGT नियमों का उल्लंघन !
#
धनबाद CO से व्हाट्सऐप पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत के बाद पुलिस तलाश में जुटी ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीरग्राम में 24 पहर संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
अनशन के 21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, जंतर-मंतर का धरना स्थल खाली कराया गया
#
जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू ,प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया उद्घाटन