Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
मसलिया के आस्थाजोरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 105 लोगों की हुई चर्म रोग जांच और उपचार.....

9/25/2026 4:21:26 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : चेतना विकास द्वारा SBI Foundation के सहयोग से मसलिया प्रखंड के आस्थाजोरा गांव में चर्म रोग पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 105 लोगों की चर्म रोग संबंधी जांच एवं उपचार किया गया।
शिविर में दाद, एक्जिमा और सोरायसिस से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चर्म रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी तथा जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ANM और MMU ऑपरेटर सहित स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं। ग्रामीणों को चर्म रोग से बचाव, साफ-सफाई और समय पर उपचार कराने के बारे में भी जागरूक किया गया।
चेतना विकास के प्रतिनिधि ने बताया कि संस्था SBI Foundation के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के लिए लगातार विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कार्य कर रही है। ग्रामीणों ने गांव में विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संस्था और SBI Foundation के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट