Date: 28/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखण्ड मे लूट, डकैती,हत्या पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने जताई चिंता , कहा .....

9/27/2026 4:32:06 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार आज एक कार्यक्रम में जमशेदपुर पहुँचे,जहाँ जदयू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम समेत कई नेताओं ने उनका भब्य स्वागत किया। झारखण्ड मे लूट, डकैती,हत्या पर उन्होंने चिंता जताई।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड में जिस तरह अपराध का ग्राफ बढ़ा है, वह काफी चिंता की बात है। डकैती, लूट और छीनतई की घटनाएँ काफी बढ़ गई हैं। खनिज की लूट पर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।साथ ही उन्होंने बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी के मामले पर कहा कि सरकार ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की है। दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।नीतीश कुमार दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे—सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर आ रही इन खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएँ होती रहती हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सूद पर सूद लौटा दिया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट