Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोपाल मैदान में भव्य करम महोत्सव, मंत्री श्रवण कुमार ने की करम डाली की पूजा, दिए प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का संदेश......
9/28/2026 1:33:30 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आज कुड़मी सेना के तत्वावधान में करम महोत्सव बड़े धूम-धाम और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रकृति की उपासना का यह पारंपरिक पर्व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठा, जिसमें झारखंड समेत पड़ोसी राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा कुड़मी समाज के कई प्रमुख नेता, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक करम पूजा से हुई। मंत्री श्रवण कुमार ने सबसे पहले करम की डाली की पूजा-अर्चना की और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इसके बाद आयोजकों ने मंच पर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सांस्कृतिक झूमर गीत, पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। जहाँ पूरा गोपाल मैदान उत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया।
मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि करम पूजा प्रकृति की उपासना है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है, जिसे हमारे पूर्वजों ने संरक्षित रखा है और आज भी हमारा समाज इसे बचाए हुए है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेड़-पौधों और पर्यावरण से जुड़े ऐसे त्योहार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कुड़मी सेना द्वारा आयोजित इस भव्य करम महोत्सव ने न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया, बल्कि प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकजुटता का भी मजबूत संदेश दिया।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 साल के रामकृष्ण की सुरीली आवाज का जलवा, 7 भाषाओं में गायकी से बनाई खास पहचान,
गयाजी में संगीत के समंदर में नन्ही प्रतिभा....
#
वंदे मातरम के 150 साल पूरे, झारखंड के कई जिलों में गूंजा सामूहिक गायन......
#
एनएसएस दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ,छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर किया गया सम्मानित ...
#
धनबाद में 27 सितंबर को सजेगी हास्य महफिल, देश के नामचीन कवि बिखेरेंगे हंसी के रंग.....
#
कर्मा पूजा को लेकर जामताड़ा में उत्साह, भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनो ने राखी व्रत, झूमर गीत पर झूमि बहने....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सरकार और अभ्यर्थी आमने-सामने
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
#
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित