Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोयले के ढेर में कैसे पहुंचा युवक का शव? बेनीडीह साइडिंग में सनसनी, पुलिस और सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा!

11/27/2026 1:31:07 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : बाघमारा थाना के बीसीसीएल ब्लॉक-02 अंतर्गत बेनीडीह मेन साइडिंग के कोयला ढेर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।युवक का शव मिलने पर लोगो व मजदूरों की भीड़ जमा हो गया।सूचना पाकर पुलिस और सीआईएसएफ मौके पर पहुँची।मृतक की पहचान भीमकनाली निवासी सुनील रवानी के रूप में हुआ है। खबर पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गये।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील रवानी अहले सुबह बीसीसीएल ब्लॉक दो के नदखुरकी कोलडंप बाइक से जलावन के लिए कोयला लेने पहुँचा था।इसी दौरान हाइवा वाहन मे कोयला लोड करने वाले डोजर की चपेट में शायद युवक आ गया होगा।डोजर ऑपरेटर अंधेरा होने के कारण युवक को नही देख पाया।कोयला लोड हाइवा वाहन में कोयले के साथ युवक भी लोड कर दिया गया।हाइवा वाहन रेल साइडिंग पहुँचा।कोयला अनलोडिंग के दौरान युवक का शव कोयला के साथ साइडिंग में गिरा। शव को सुबह लोगो ने देखा।जिसके बाद पुलिस को लोगो ने सूचना दिया। हालांकि घटना के संबंध में कोई भी अधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज के रहे है।
 

बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट