Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
9 साल के रामकृष्ण की सुरीली आवाज का जलवा, 7 भाषाओं में गायकी से बनाई खास पहचान,
गयाजी में संगीत के समंदर में नन्ही प्रतिभा....
9/28/2026 5:53:47 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गयाजी की धरती के एक नन्हे कलाकार ने अपनी सुरीली आवाज से देशभर में पहचान बनाई है। महज 9 साल के रामकृष्ण सात भाषाओं में गायकी करते हैं। शास्त्रीय संगीत से लेकर सुगम संगीत तक में उनकी प्रतिभा लोगों को हैरान करती है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें दो बार सम्मानित कर चुकी हैं। खास बात यह है कि रामकृष्ण की 6 साल की जुड़वां बहनें राधा कृष्ण और राधे कृष्ण भी संगीत में उनका बखूबी साथ देती हैं।गया के रहने वाले 9 साल के रामकृष्ण को संगीत का शौक महज ढाई साल की उम्र में लगा। स्कूल में सुने गीत, भजन और कविताएं वह तुरंत याद कर गुनगुनाने लगते थे। परिवार ने प्रतिभा को पहचाना और गया में शुरुआती संगीत शिक्षा के बाद उन्हें बनारस घराने से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दिलाई।आज रामकृष्ण हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी, बांग्ला, हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी में भी गायकी करते हैं। शास्त्रीय संगीत, भजन, गजल, लोकगीत और सुगम संगीत में उनकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। महज पांच साल की उम्र से उन्हें बड़े मंचों पर प्रस्तुति का मौका मिलने लगा।रामकृष्ण को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो बार सम्मानित कर चुकी हैं। उन्हें यूपी गौरव अलंकरण, बिहार प्रतिभा सम्मान और सनातन शक्ति सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में भी रामकृष्ण को उपशास्त्रीय संगीत के लिए सम्मान मिला। परिवार के मुताबिक, उनके नाम की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए अनुशंसा भी की गई है।रामकृष्ण की प्रतिभा यहीं तक सीमित नहीं है। वह सामाजिक जागरूकता, देशभक्ति और पर्यावरण से जुड़े स्वरचित गीत भी गाते हैं। उनका कहना है कि संगीत के जरिए वह गया, बिहार और पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन करना चाहते हैं।रामकृष्ण की जुड़वां बहनें राधा कृष्ण और राधे कृष्ण भी महज 6 साल की उम्र में संगीत और कई वाद्य यंत्रों की शिक्षा ले रही हैं। भाई जो गाता है, दोनों बहनें उसे सीखकर उसका साथ देती हैं। तीनों भाई-बहन जब एक साथ सुर और साज छेड़ते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे कोई पूरी संगीत मंडली प्रस्तुति दे रही हो।
गया की मिट्टी से निकले इन तीनों नन्हे कलाकारों का सफर अभी लंबा है। रामकृष्ण का सपना है कि संगीत के जरिए भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो, वहीं माता-पिता को उम्मीद है कि तीनों बच्चे आने वाले समय में संगीत के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गोपाल मैदान में भव्य करम महोत्सव, मंत्री श्रवण कुमार ने की करम डाली की पूजा, दिए प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का संदेश......
#
वंदे मातरम के 150 साल पूरे, झारखंड के कई जिलों में गूंजा सामूहिक गायन......
#
एनएसएस दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ,छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर किया गया सम्मानित ...
#
धनबाद में 27 सितंबर को सजेगी हास्य महफिल, देश के नामचीन कवि बिखेरेंगे हंसी के रंग.....
#
कर्मा पूजा को लेकर जामताड़ा में उत्साह, भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनो ने राखी व्रत, झूमर गीत पर झूमि बहने....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सरकार और अभ्यर्थी आमने-सामने
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
#
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित