Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इंडिया गठबंधन की बैठक पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बोले-‘जिसका नेता कमजोर है, उसके बैठक का क्या मतलब....

9/30/2026 2:48:36 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : दिल्ली में चल रहे इंडिया गठबंधन के बैठक को लेकर बिहार सरकार के कदावर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने बड़ा बयान दिया है मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन के जब नेता कमजोर हैं तो उस बैठक में सब लोग कैसे पहुंच सकते हैं मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि जिस वोट चोरी को लेकर कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल हो हल्ला कर रहे हैं उनके नेता राहुल गांधी को यह जान लेना चाहिए कि अगर वोट चोरी कांग्रेस ने नहीं किया होता तो नेहरू जी प्रधानमंत्री नहीं बनते देश के प्रधानमंत्री उस समय सरदार वल्लभ भाई पटेल बने हुए होते मंत्री ने आगे कहा कि इन लोगों के द्वारा ज्ञानेश कुमार को लेकर तरह-तरह का बयान दिया जा रहा है जबकि इन लोगों के द्वारा केजे राव एवं टीएन शेषन जैसे लोगों को गालियां दी गई इन लोगों के जब शासन काल था तो बूथ लूट लिया जाता था गरीबों को बूथ तक पहुंचने नहीं दिया जाता था वोट से दूर रखा जाता था आज इन्हीं लोगों के द्वारा तरह-तरह का आरोप लगाया जा रहा है जो हास्यपद है मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गत् 17 सितंबर को हुए जन्मदिन के कार्यक्रम के बाद जो पखवाड़ा चल रहा है मानव सेवा ही धर्म है इसी के तहत जहानाबाद जिला मुख्यालय में चल रहे वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां रह रहे और असहाय बुजुर्गों से मुलाकात की। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के साथ-साथ भाजपा के विधान पार्षद अनिल शर्मा ने वृद्धा आश्रम में रह रहे बूढ़े बुजुर्गों को खाना भी खिलाया इस मौके पर वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग लोगों से मंत्री ने मुलाकात किया और उनका हाल जाना।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट