Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सांसद-विधायक निधि की योजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का निर्देश....

9/30/2026 7:17:48 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Jamtara : कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार) की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। बैठक में लंबित एसी डीसी विपत्रों के समायोजन के अलावा सांसद, विधायक निधि एवं अनाबद्ध निधि के तहत कार्यान्वित योजनाओं एवं कार्यों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निधियों के तहत स्वीकृत एवं क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की क्रमवार समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। वहीं उन्होंने एसी/डीसी विपत्रों के समायोजन की समीक्षा क्रम में शेष विपत्रों के  शीघ्र समायोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत एवं संचालित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में डुप्लीकेसी नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने साथ ही अनुशंसित कार्यों/योजनाओं को प्रायोरिटी पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष के लिए माननीय सांसद एवं विधायक निधि के अंतर्गत योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव के लिए आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखें, जो भी योजनाएं ली जा रही है वो विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट