Date: 02/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पम्पू तालाब में चला सेवा संकल्प अभियान, विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं संग की सफाई; छठ से पहले स्वच्छता पर जोर...
10/1/2026 3:06:24 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद शहर के प्रसिद्ध पम्पू तालाब में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सुबह से ही तालाब की सफाई में जुटे रहे। विधायक राज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पम्पू तालाब की सफाई की गई है।
उन्होंने कहा कि पम्पू तालाब एक बड़ा छठ तालाब है, जहां छठ पूजा के दौरान करीब 10 से 20 हजार लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। तालाब की खराब स्थिति को देखते हुए सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है और राष्ट्र प्रथम की नीति के साथ सेवा ही संकल्प है। उन्होंने लोगों और खासकर युवाओं से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। अभियान के दौरान नगर निगम की ओर से ट्रैक्टर और जेसीबी भी मंगाई गई, जिसके जरिए तालाब परिसर से कचरा हटाने का काम किया गया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ से पहले धनबाद नगर निगम का सफाई अभियान, लिलौरी स्थान परिसर में सांसद ढुलू महतो और नगर आयुक्त ने की सफाई....
#
स्थानीय रोजगार और मैन्युअल लोडिंग की मांग पर धरना, क्षेत्र में गरमाया माहौल ,प्रदर्शनकारियों ने लगाया मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप.....
#
सतीश पटेल बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अभिनंदन समारोह में
उमड़े कार्यकर्त्ता, गर्मजोशी से हुआ स्वागत..
#
आरा में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित बयान पर बवाल, भाई दिनेश के नेतृत्व में पुतला दहन; सार्वजनिक माफी की मांग.....
#
सांसद-विधायक निधि की योजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का निर्देश....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तीनों अलाइनमेंट के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, जलजमाव से स्थायी राहत की उम्मीद
#
लकड़का 6 नंबर चाणक के पास जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में गिरा मवेशी,सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी.
#
उपायुक्त ने बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता को परखा
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
धनबाद के पेयजल संकट और 38 लंबित सड़कों का मुद्दा गरमाया, विधायक राज सिन्हा ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात