Date: 02/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्थानीय रोजगार और मैन्युअल लोडिंग की मांग पर धरना, क्षेत्र में गरमाया माहौल ,प्रदर्शनकारियों ने लगाया मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप.....
10/1/2026 3:06:24 PM IST
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara
: बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक-02 क्षेत्र के न्यू मधुबन कोल वाशरी में कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के बैनर तले यूनियन के सचिव बलदेव वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों और मजदूरों का धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि बंद पड़ी रिजेक्ट और वॉश कोल की मैन्युअल लोडिंग को तुरंत शुरू किया जाए, जिससे स्थानीय विस्थापितों और बेरोजगारों को काम मिल सके।
धरने पर बैठे यूनियन के सचिव बलदेव वर्मा का कहना है कि पे-लोडर और मशीनों के जरिए कोयले की लोडिंग कराई जा रही है, जिससे स्थानीय मजदूरों की रोजी-रोटी छिन गई है। उनकी मांग है कि मशीनों की जगह मजदूरों से लोडिंग कराई जाए, ताकि क्षेत्र के गरीब लोगों के घरों में चूल्हा जल सके। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि निजी कम्पनी राधा चैनई आउटसोर्सिंग द्वारा स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहर से सैकड़ों मजदूरों को लाकर काम कराया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वही बलदेव वर्मा ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे आंदोलन को कुचलने के लिए साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठी महिलाओं और मजदूरों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया।स्थानीय प्रबंधन और कुछ रसूखदारों पर गुंडागर्दी कराने का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि डरा-धमकाकर आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
इस आंदोलन को झामुमो के केंद्रीय सदस्य डब्लू महथा और निरसा विधायक अरुप चटर्जी का खुला समर्थन मिला है। आज मौके पर पहुंचे नेताओं ने बीसीसीएल ब्लॉक-2 प्रबंधन और राधा चैनई आउटसोर्सिंग कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थानीय लोगों को 75 से 100 प्रतिशत रोजगार देने के अधिकार की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी।
फिलहाल मजदूरों ने ट्रांसपोर्टिंग को रोक रखा है और चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने सकारात्मक पहल नहीं की और स्थानीय लोगों को उनका हक नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में चक्का जाम और वॉशरी को पूरी तरह से बंद करने जैसे उग्र कदम उठाए जाएंगे।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ से पहले धनबाद नगर निगम का सफाई अभियान, लिलौरी स्थान परिसर में सांसद ढुलू महतो और नगर आयुक्त ने की सफाई....
#
सतीश पटेल बने जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अभिनंदन समारोह में
उमड़े कार्यकर्त्ता, गर्मजोशी से हुआ स्वागत..
#
पम्पू तालाब में चला सेवा संकल्प अभियान, विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं संग की सफाई; छठ से पहले स्वच्छता पर जोर...
#
आरा में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित बयान पर बवाल, भाई दिनेश के नेतृत्व में पुतला दहन; सार्वजनिक माफी की मांग.....
#
सांसद-विधायक निधि की योजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का निर्देश....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तीनों अलाइनमेंट के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, जलजमाव से स्थायी राहत की उम्मीद
#
लकड़का 6 नंबर चाणक के पास जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में गिरा मवेशी,सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी.
#
उपायुक्त ने बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता को परखा
#
वीरता का मिला इनाम! सुशील टूडू बने इंस्पेक्टर, छोटेलाल कुमार को ASI प्रमोशन
#
धनबाद के पेयजल संकट और 38 लंबित सड़कों का मुद्दा गरमाया, विधायक राज सिन्हा ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात