Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उपायुक्त ने बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता को परखा
8/2/2026 3:36:13 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Deoghar :
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम व्यवस्था को लेकर आज अहले सुबह उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबा मंदिर प्रांगण तथा उसके आसपास के विभिन्न रूटों, पुलिस चौकियों और प्रशासनिक शिविरों का औचक और सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बाबा नगरी आने वाले कांवरियों और भक्तों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बाधारहित वातावरण प्रदान करना है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबा मंदिर प्रांगण के अलावा महत्वपूर्ण रुटलाइन जैसे तिवारी चौक, बीएड कॉलेज, शिवराम झा चौक और क्यू कॉम्प्लेक्स का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरियों की कतार व्यवस्था को निरंतर सुचारू रखा जाए ताकि किसी भी मोड़ या चौक पर श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े। आगे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशेष रूप से बाबा मंदिर स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां उन्होंने स्थापित बड़ी स्क्रीन और अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र, कांवरिया रूट, जलार्पण कतार और विभिन्न चौक-चौराहों की लाइव मॉनिटरिंग की। उपायुक्त ने कंट्रोल रूम के तकनीकी कर्मियों को निर्देश दिया कि भीड़ के दबाव और कतार की स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखें ताकि कहीं भी गति धीमी होने पर तुरंत रिस्पांस टीम को सक्रिय किया जा सके। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की जांच करने के लिए उपायुक्त ने बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। साथ ही, केंद्र में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलेंडर और आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों की स्थिति से अवगत हुए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के आसपास स्थापित सूचना सह सहायता केंद्रों, मातृत्व विश्राम गृहों और क्यू काम्प्लेक्स में बनाए गए अमानत घरों (क्लॉक रूम) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आने वाली सोमवारी को लेकर मातृत्व विश्राम गृह में माताओं और शिशुओं के लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा, अमानत घरों में कांवरियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न संवेदनशील मोड़ों पर बनाए गए पुलिस ओपी (आउटपोस्ट) का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने ओपी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को हर वक्त मुस्तैद रहने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का सख्त निर्देश दिया, ताकि संपूर्ण मेला क्षेत्र सुरक्षित रहे। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस के जवानों को स्पष्ट लहजे में कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में ड्यूटी केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सेवा का एक पुनीत अवसर है। उन्होंने सभी कर्मियों को 'सेवा भाव' से श्रद्धालुओं की सहायता करने का कड़ा निर्देश दिया, ताकि देश-विदेश से आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से एक सुखद संदेश लेकर लौटें। इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
#
गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ
#
मुंगेर में पुलिस की बड़ी
कार्रवाई, हथियार के साथ तीन संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार
#
गया में ग्रामीण चिकित्सकों का विजय उत्सव महासम्मेलन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
#
मुंगेर में 11 हजार वोल्ट तार टूटने से बड़ा हादसा, बिहार पुलिस जवान और रेलवे कर्मी चाचा-भतीजे की मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
विवाहिता की मौत पर हुआ बवाल, पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, वाहन चालकों को मिली राहत