Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसएनएमएमसीएच से ‘सुरक्षा जांच केंद्र’ तक मरीजों का कनेक्शन! इंटर्न डॉक्टरों पर गंभीर आरोप
10/3/2026 4:13:38 PM IST
86
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के सर्जरी विभाग में मरीजों को अस्पताल से बाहर निजी जांच केंद्र भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कई मरीजों ने मौखिक रूप से अस्पताल प्रबंधन को बताया कि सर्जरी विभाग के कुछ इंटर्न मरीजों को अस्पताल के समीप स्थित निजी जांच केंद्र में जांच कराने की सलाह दे रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने सर्जरी विभाग के एचओडी को पत्र भेजकर संबंधित इंटर्न चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ. सीएस सुमन ने बताया कि संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को निजी जांच केंद्र भेजने से जुड़े मामले मेडिकल एथिक्स के विपरीत हैं और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पथरी के मरीजों को एमआरसीपी जांच की सलाह का आरोप
मामले में आरोप है कि सर्जरी विभाग में आने वाले पथरी के कुछ मरीजों को सामान्य अल्ट्रासाउंड के बजाय एमआरसीपी जांच कराने की सलाह दी गई। इसके बाद मरीजों को अस्पताल के पास स्थित एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने के लिए कहा गया।
बताया जा रहा है कि एमआरसीपी जांच के लिए मरीजों से करीब 6 हजार रुपये तक लिए जाने की बात सामने आई है। साथ ही जांच केंद्र से चिकित्सकों को कथित कमीशन दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और अस्पताल प्रबंधन की विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
निजी जांच केंद्र पर भी उठ रहे सवाल
इधर, जिस निजी जांच केंद्र का नाम इस पूरे मामले में सामने आ रहा है, वहां की जांच व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से जांच होती है तो सुरक्षा
जांच केंद्र की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों से जुड़े कई पहलुओं की भी पड़ताल हो सकती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी खास निजी जांच केंद्र तक भेजा जा रहा था? अगर ऐसा पाया जाता है तो इसके पीछे की वजह क्या थी और इसमें किसी तरह का आर्थिक लेन-देन हुआ या नहीं? इन सभी सवालों का जवाब अस्पताल प्रबंधन की जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर भड़की श्रेयसी सिंह, DS व स्वास्थ्य कर्मी को लगाई फटकार, कहा....
#
नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और नवाचारों को मिला सम्मान
#
नशामुक्त युवा अभियान के तहत ‘मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व’ स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित, दिया विशेष जानकारिया ....
#
भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर नवचेतना ने लगाया रक्तदान शिविर, लोगों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश......
#
मसलिया के आस्थाजोरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 105 लोगों की हुई चर्म रोग जांच और उपचार.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित