Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो थाना क्षेत्रों से 4 साइबर अपराधी रंगेहाथ गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 10 सिमकार्ड बरामद, कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी....

10/4/2026 12:45:17 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :साइबर अपराध थाना पुलिस के द्वारा साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी और कारवाई कर रही है, इसी कड़ी में एस पी शंभु कुमार सिंह को जिले के नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराध होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर एक छापमारी दल का गठन किया गया, टीम ने नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम बांका स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदा में छापामारी की गई इस क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए एक साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया एवं करमाटाँड थानान्तर्गत ग्राम शितलपुर स्थित शितलपुर मैदान में छापामारी की गई इस क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए तीन साईबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी अमित रविदास ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुछ स्थानों पर साइबर अपराध की जा रही है, जिसे लेकर पुलिस टीम गठित कर नारायणपुर थाना के बांका स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शितलपुर गांव स्थित शितलपुर मैदान से तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 9 मोबाइल फोन, 10 सिमकार्ड बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने केनरा बैंक के अधिकारी बनकर ठगी कर रहे थे इसके साथ ही फोन पे पर कैशबैक के नाम पर ठगी करते थे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट