Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात लेकर फरार चोर, वेंटिलेशन काटकर दुकान में घुसे थे चोर ....
10/4/2026 12:45:17 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के दूहाटांड़ में चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया है। बदमाश दुकान का वेंटिलेशन काटकर अंदर घुसे और करीब तीन लाख रुपये के नकदी व सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई। धनसार थाना क्षेत्र के दूहाटांड़ स्थित प्रतीक ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान का वेंटिलेशन काटकर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे नकदी समेत सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
सुबह दुकान संचालक सोनू वर्मा जब दुकान खोलने पहुंचे, तो वेंटिलेशन कटा हुआ देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर दुकान से करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की बालियां, झुमके, नथिया और चांदी के जेवरात गायब मिले।
सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना धनसार थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुकान संचालक ने बताया कि उन्होंने बैंक से लोन लेकर अपना रोजगार शुरू किया था। ऐसे में दुकान में हुई चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध मेडिकल में निजी एंबुलेंस और कथित दलालों पर सवाल, मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के विरोध पर एंबुलेंस कर्मी से मारपीट..
#
अपराधियों ने में वार्ड सदस्य के पति की चाकू-रॉड से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम .....
#
पायलट स्मित मच्छर के साहस को सलाम, धनबाद के कलाकार ने कैनवास पर उतारी तस्वीर, रणधीर वर्मा चौक पर बनाई कलाकृति....
#
साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो थाना क्षेत्रों से 4 साइबर अपराधी रंगेहाथ गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 10 सिमकार्ड बरामद, कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी....
#
हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर,चालक गंभीर रूप से घायल, बड़ा हादसा टला.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, खनन कार्य पर रोक की मांग
#
असंगी चेकडैम में डूबे NIT छात्र तन्वीर का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, NDRF का रेस्क्यू जारी