Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर,चालक गंभीर रूप से घायल, बड़ा हादसा टला.....

10/4/2026 12:45:17 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पोटका के हाता चौक पर दो मालवाहक ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रहे ट्रक के चालक गिरीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पोटका पुलिस की मदद से घायल चालक को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके कारण दुर्घटना में शामिल दूसरे ट्रक का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना के बाद पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# मगध मेडिकल में निजी एंबुलेंस और कथित दलालों पर सवाल, मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के विरोध पर एंबुलेंस कर्मी से मारपीट..
# अपराधियों ने में वार्ड सदस्य के पति की चाकू-रॉड से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम .....
#
पायलट स्मित मच्छर के साहस को सलाम, धनबाद के कलाकार ने कैनवास पर उतारी तस्वीर, रणधीर वर्मा चौक पर बनाई कलाकृति....

# साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो थाना क्षेत्रों से 4 साइबर अपराधी रंगेहाथ गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 10 सिमकार्ड बरामद, कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी....
#
ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात लेकर फरार चोर, वेंटिलेशन काटकर दुकान में घुसे थे चोर ....