Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अपराधियों ने में वार्ड सदस्य के पति की चाकू-रॉड से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम .....
10/4/2026 12:45:17 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या के बाद जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के कचनामा गांव में हड़कंप मच गया है मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार (32) की चाकू और रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार,कमलेश कुमार अपने घर के निचले कमरे में सोए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी सह वार्ड सदस्य कंचन सिंह और बच्चा छत पर बने कमरे में सो रहे थे। सोमवार की सुबह बच्चा अपने पिता को जगाने नीचे गया तो कमलेश को खून से लथपथ पाया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर कचनामा पुल के समीप सागरपुर-मखदुमपुर सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। इसके बाद ग्रामीण पैदल मखदुमपुर पहुंचे और प्लेया के पास एनएच-22 को भी करीब एक घंटे तक जाम कर दिया।
सूचना पर एसडीपीओ-2 कीर्ति कमल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और जाम हटवाया। ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग पर भी अड़े रहे।
हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग बालू कारोबार, जबकि कुछ प्रेम प्रसंग से घटना को जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच मृतक की कथित प्रेमिका ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ टू कृति कमल का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है पूरे मामले पर छानबीन प्रारंभ कर दी गई है जो भी अभियुक्त हैं उनके गिरफ्तारी की जाएगी फिलहाल सड़क जाम हटा ली गई है इस घटना के बाद इलाके में हलचल मची हुई है
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध मेडिकल में निजी एंबुलेंस और कथित दलालों पर सवाल, मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के विरोध पर एंबुलेंस कर्मी से मारपीट..
#
पायलट स्मित मच्छर के साहस को सलाम, धनबाद के कलाकार ने कैनवास पर उतारी तस्वीर, रणधीर वर्मा चौक पर बनाई कलाकृति....
#
साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो थाना क्षेत्रों से 4 साइबर अपराधी रंगेहाथ गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 10 सिमकार्ड बरामद, कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी....
#
हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर,चालक गंभीर रूप से घायल, बड़ा हादसा टला.....
#
ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख के जेवरात लेकर फरार चोर, वेंटिलेशन काटकर दुकान में घुसे थे चोर ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित