Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मोदी के 25 साल पर धनबाद में ‘सेवा ज्योति’ का संकल्प सांसद ढुल्लू महतो, भाजपा विधायकों ने मशाल थामकर शुरू की यात्रा..

10/7/2026 5:31:46 PM IST

48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में धनबाद के जगजीवन नगर में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचाया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बाइक रैली और मशाल जुलूस निकाला। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह और विधायक शत्रुघ्न महतो ने हाथों में मशाल लेकर यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले सांसद ढुल्लू महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा की शपथ भी दिलाई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है। नेताओं के मुताबिक, सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य राजनीति में सेवा, विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को और मजबूत करना है।
 इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मशाल जुलूस के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।
 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क

 


सम्बंधित खबरें

# शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विधायक अरूप चटर्जी!
# रविंद्र राय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर घेरा...
# दो स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, रेलवे को दी आंदोलन की चेतावनी...
# शिक्षकों के पदस्थापन में पैसे के लेन-देन का विधायक ने लगाया आरोप,  ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और पांच साल से शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के तबादले की मांग....
# विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा, विद्यार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ!