Date: 09/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा 200 लीटर शराब और 12 हजार किलो जावा महुआ जब्त....

10/8/2026 6:01:58 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 
उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र मे  छापेमारी अभियान चलाया। उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी की। इस दौरान करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्तता के मामले में  आरोपियो के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया हैं 
जिला प्रशासन का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट