Date: 08/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई 83 लाख की आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 जिलों के 8 ठिकानों पर छापा....
10/8/2026 1:27:26 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेर में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों पर गुरुवार सुबह EOU की टीम ने छापेमारी की। मुंगेर समेत चार जिलों में कुल आठ ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। EOU के मुताबिक, नारद कुमार दास पर करीब 83 लाख 53 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मुंगेर में कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ EOU का शिकंजा कस गया है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गुरुवार सुबह कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार बंगाली टोला स्थित उनके किराये के मकान और सरकारी कार्यालय में एक साथ तलाशी अभियान चलाया।बताया जा रहा है कि नारद कुमार दास वर्ष 2024 से मुंगेर में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन यानी LAEO के कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं। उनके पास जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी है।
EOU ने बुधवार को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कांड संख्या 28/26 दर्ज किया था। जांच में उनकी ज्ञात वैध आय के मुकाबले करीब 83 लाख 53 हजार 200 रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी वैध आय से लगभग 64.93 प्रतिशत अधिक बताई गई है।इसके बाद पटना स्थित विशेष अदालत से सर्च वारंट हासिल कर DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में EOU की टीम ने मुंगेर, पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी शुरू की।मुंगेर के बेलन बाजार स्थित किराये के मकान में टीम ने दो घंटे से अधिक समय तक दस्तावेजों और अन्य सामानों की गहन जांच की। इस दौरान घर में मौजूद परिजनों से भी पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान मिले स्वर्ण आभूषणों के मूल्यांकन के लिए स्वर्णकार को भी बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है।छापेमारी के दौरान मकान के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, कार्रवाई पूरी होने तक EOU की ओर से बरामदगी को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इस कार्रवाई के बाद मुंगेर के प्रशासनिक और अभियंत्रण महकमे में हलचल तेज हो गई है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
EOU की बड़ी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक के घर-ऑफिस पर छापेमारी, मचा हड़कंप....
#
मोबाइल छिनने का विरोध पड़ा भारी फेरीवाले को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश...
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन रेल प्रहरी में संदिग्ध पकड़ा गया...
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद डीसीएम से 2190 लीटर शराब जब्त एक गिरफ्तार..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं पर पत्रकारों से सीधा संवाद
#
25 साल बाद भी आदिवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित: नरेश मुर्मू
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !