Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

NEET छात्रा मौत मामला: 10 महीने की जांच के बाद CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, मां बोलीं - बेटी को न्याय दिलाने तक लड़ूंगी....

10/9/2026 3:30:40 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद की पटना में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा की मौत का मामला करीब दस महीने की जांच के बाद भी अनसुलझा बना हुआ है। बहुचर्चित मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस घटनाक्रम के बाद मृतका के परिजनों की न्याय की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है। हालांकि, परिवार अब भी बेटी की मौत की सच्चाई सामने आने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर मृतका की मां ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जांच एजेंसी ने भी लगभग उसी दिशा में जांच की, जिस दिशा में बिहार पुलिस ने जांच की थी। उन्होंने दावा किया कि बेटी की मौत की गुत्थी सुलझाने और संभावित आरोपियों तक पहुंचने के बजाय कई बार परिजनों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। मां का कहना है कि आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी बेटी के साथ आखिर क्या हुआ था। उन्होंने जांच के तरीके पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में जांच पूरी कर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई। हालांकि, ये आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मृतका की मां ने कहा कि CBI की रिपोर्ट से उन्हें निराशा हुई है, लेकिन न्यायपालिका पर उनका भरोसा कायम है। उन्होंने दोहराया कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए वह आखिरी दम तक संघर्ष करती रहेंगी। अब इस मामले में अदालत की आगे की कार्यवाही पर परिजनों की निगाहें टिकी हैं।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

# फर्जी पत्रकार बनकर ठगी का आरोप, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का लगा आरोप
# कलीम अंसारी हत्याकांड में 7 साल बाद बड़ा फैसला, एक अभियुक्त को आजीवन कारावास; पुलिस पर लापरवाही का आरोप ! ...
# जिले में खाकी और कार चालक के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, होमगार्ड जवान से मारपीट का वीडियो वायरल....
# ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ये हादसा ,धुआं उठता रहा चालक ने नहीं सुनी छात्राओं की बात फिर हुआ जोरदार धमाका....
# जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 की सूचना पर पहुंचे परिजन......