Date: 16/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधायक संजीव सरदार पर मारपीट का आरोप, बोले- ग्रामीणों की शिकायत पर की थी पूछताछ...

10/15/2026 1:02:59 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : विधायक ने कहा की मुझे मिडिया के माध्यम से पता चला की अभियंताओं की ओर से मुझ पर कथित मारपीट का आरोप लगाया गया। विधायक संजीव सरदार ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी अधिकारी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि ग्रामीणों की शिकायत पर उनसे सख्ती से सवाल-जवाब किया और कार्यप्रणाली को लेकर फटकार लगायी। विधायक ने अभियंताओं को केवल नियम के अनुसार काम करने और उनकी समस्या का समाधान करने को कहा था। यह सब मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। मैं बता दूँ जल संसाधन विभाग के स्वर्णरेखा परियोजना के सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिव राम गगराई ने आरोप लगाया की झामुमो विधायक संजीव सरदार जी अपने आवास बुलाकर गाली गलौज- बदसलुकी और मारपीट किया हैं। संघ ने प्रशासन से उचित और निष्पक्ष जांच के मांग कर रहे हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट। 
 


सम्बंधित खबरें

# मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पद्मश्री छुटनी महतो को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, डायन-बिसाही के खिलाफ अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आपके साथ :अन्नपूर्णा देवी 
# विधायक संजीव सरदार पर बरसे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, इंजीनियरों से माफी मांगने की उठाई मांग....
# जमशेदपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भाजपा पर पत्थरबाजी का आरोप लगा नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक....
#  इण्डिया गठबंधन पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कहा विकास काम से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए ....
# राहुल गांधी के ‘शिव तांडव’ बयान पर मांझी का पलटवार, बोले- संविधान और अदालत की मर्यादा सीखें!......