Date: 17/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुर्गा पूजा से निगम का बुलडोजर एक्शन, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.........
....
10/16/2026 2:18:12 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: दुर्गा पूजा में भीड़ और जाम से निपटने के लिए धनबाद नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को निगम की टीम ने बरमसिया से मनईटांड़ होते हुए धनसार तक अभियान चलाया। सड़क किनारे कब्जा जमाकर बैठे दुकानदारों और अस्थायी दुकान संचालकों को हटाया गया। निगम ने पहले मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान धनसार थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा नजदीक है और धनबाद की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने वाली है। ऐसे में शहर को जाम से मुक्त रखने और लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को बरमसिया से मनईटांड़ होते हुए धनसार तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क किनारे कुंडी और अस्थायी दुकानें लगाकर कब्जा किया गया था, जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। नगर निगम ने दो दिन पहले रणधीर वर्मा चौक से गया पुल समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर मुनादी कराकर दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद थाना प्रभारी के सहयोग से कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास सड़क किनारे अवैध कब्जे के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीसी के सख्त निर्देश पर पहले दुकानदारों को मुनादी के जरिए अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया। इसके बाद अभियान चलाकर सड़क को खाली कराया गया। पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का मकसद दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने में परेशानी न हो और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा न हो। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि अभियान के बाद धनबाद की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में नगर निगम कितना सफल हो पाता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा ने महिला यात्री को लौटाया 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
#
हाता मे पुराने जवाने की काबिले की सरदार की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया हैं जो काफ़ी सुंदर लग रहा हैं....
#
बंगाली कल्याण समिति द्वारा दुर्गा पूजा उद्घाटन समारोह में महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति....
#
कतरास में थाईलैंड के 'अरुण मंदिर' का भव्य रूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
सीएम हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर जताई संवेदना
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
#
औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....