Date: 17/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नाव हादसे पर सवाल से भड़के जीतनराम मांझी, बोले- ‘हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत’; विपक्षी आंदोलनों पर भी साधा निशाना !....

10/16/2026 4:00:23 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : राघोपुर में हुए नाव हादसे और उसमें हुई मौतों को लेकर सरकार की लापरवाही पर सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी नाराज हो गए। उन्होंने सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय तंज कसते हुए कहा, “हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत गाने लग गए हैं आप लोग।” उन्होंने कहा कि हर जगह एक ही बात नहीं करनी चाहिए। मांझी एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है। पड़ताल की जा रही है कि परिचालन बंद होने के बावजूद नाव कैसे चली और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर मांझी ने आरोप लगाया कि कुछ तत्व भारत की तरक्की रोकने और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मांझी ने विदेशी ताकतों पर भारत की प्रगति से असहज होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग आंदोलन के जरिए देश को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने विपक्ष पर राष्ट्रपति, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं का मखौल उड़ाने का भी आरोप लगाया।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट। 
 
 


सम्बंधित खबरें

# प्रशांत किशोर का NDA और निर्वाचन आयोग पर हमला, स्नातक MLC चुनाव में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप....
# विधायक संजीव सरदार पर मारपीट का आरोप, बोले- ग्रामीणों की शिकायत पर की थी पूछताछ...
# मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पद्मश्री छुटनी महतो को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, डायन-बिसाही के खिलाफ अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आपके साथ :अन्नपूर्णा देवी 
# विधायक संजीव सरदार पर बरसे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, इंजीनियरों से माफी मांगने की उठाई मांग....
# जमशेदपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भाजपा पर पत्थरबाजी का आरोप लगा नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक....