Date: 17/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस लाइन में बड़ाखाना सम्मान समारोह, पितृपक्ष मेले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित...
10/17/2026 12:02:10 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
पुलिस लाइन में बिहार पुलिस की ओर से बड़ाखाना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पितृपक्ष मेला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, गया के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक अभिनव कुमार, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा शेरघाटी विधायक उदय कुमार, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, विधायक ज्योति मांझी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, नगर आयुक्त, विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और शहर के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन और मीडिया की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान और तर्पण के लिए गया पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है।वक्ताओं ने कहा कि पितरों के तर्पण और मोक्ष की कामना से गया आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर लौटें, इसमें पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सफाईकर्मियों और मीडिया से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सभी के सामूहिक प्रयास से गया की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान देश-दुनिया तक सकारात्मक रूप में पहुंचती हैसमारोह के माध्यम से पितृपक्ष मेले को सफल बनाने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा ने महिला यात्री को लौटाया 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
#
दुर्गा पूजा से निगम का बुलडोजर एक्शन, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.........
....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
जमशेदपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 510 ग्राम गांजा बरामद, परसुडीह में गांजा तस्करी का खुलासा
#
नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और नवाचारों को मिला सम्मान
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...