Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केदारनाथ की थीम पर बना पूजा पंडाल, लोगों के बीच बना आकर्षण का केंद्र  

10/18/2026 11:51:43 AM IST

123
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित सुन्दर नगर में केदारनाथ की थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, पंडाल देखने के बाद यह महसूस नहीं हो रहा कि यह कोई पूजा पंडाल है, पंडाल देखने के बाद यही लग रहा कि झारखण्ड के जशेदपुर स्थित सुन्दर नगर में सचमुच उत्तराखंड का केदारनाथ उतर आया हो। पंडाल देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे है। पूजा समिति अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बताया कि पंडाल निर्माण पर करीब 9 लाख रुपये खर्च हुए हैं।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की झलक प्रदान करने के उद्देश्य से यह थीम चुनी गई है। पंडाल पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ सजाया ग है। पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है।श्रद्धालुओं ने पंडाल की कारीगरी और थीम की तारीफ की है। समिति के अनुसार सुरक्षा और सुविधाओं का भी पूरी तरह से ध्यान रखा गया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।