Date: 20/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की गोकुलधाम सोसायटी की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है....

10/19/2026 1:31:29 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बागबेड़ा इलाके में इस साल दुर्गा पूजा पंडाल कुछ खास बनाया गया हैं,लोकप्रिय टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मशहूर गोकुलधाम सोसायटी की थीम पर बनाया गया यह पंडाल लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। दूर-दूर से लोग इसे देखने आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। नवयुवक संघ ने इस पंडाल का निर्माण किया है। पूरा पंडाल गोकुलधाम सोसायटी जैसा दिखता है। बाहर से देखने पर लगता है जैसे सीरियल का सेट ही सामने आ गया हो। बालकनी पर जेठालाल, बबीता जी, दयाबेन और बापूजी जैसे पात्रों की झलक साफ दिखाई दे रही है। अंदर घुसते ही गोकुलधाम वाली वही फीलिंग आती है—रंग-बिरंगी सजावट, सोसायटी के घरों की नकल और हर कोने में सीरियल का नजारा। लोग खासकर बच्चे और युवा इस पंडाल में फोटो खिंचवाने के लिए लंबी कतार में खड़े हो रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि पहली बार दुर्गा पूजा में इतना मजा आ रहा है, क्योंकि यहां सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि गोकुलधाम की यादें भी ताजा हो रही हैं। नवयुवक संघ के सदस्यों ने बताया कि इस थीम को चुनने के पीछे मकसद था कि पारंपरिक पूजा के साथ-साथ लोगों को कुछ नया और मनोरंजक भी मिले। पंडाल में माता दुर्गा की प्रतिमा भी भव्य तरीके से सजी हुई है और आसपास की सजावट पूरी तरह गोकुलधाम के माहौल से मेल खाती है। शाम को जब लाइट्स जलती हैं तो पूरा दृश्य और भी आकर्षक हो जाता है। बागबेड़ा के इस पंडाल ने इस साल जमशेदपुर की दुर्गा पूजा में एक अलग पहचान बना ली है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट।