Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया..... 

10/4/2026 12:45:17 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : तलसा गाँव में मेराकी संस्था और साकची महिला थाना के टीम के द्वारा संजूक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस जागरूकता कार्यक्रम में गाँव की महिलाएँ, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागियों को नशामुक्ति और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नशे की लत से कैसे बचा जाए, इसके दुष्परिणाम क्या हैं और जरूरत पड़ने पर कैसे तुरंत मदद ली जा सकती है।इस मौके पर साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल, गाँव के मुखिया कान्हू मुर्मू सहित गाँव के बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने भी ग्रामीणों को नशामुक्ति के महत्व पर संबोधित किया और समाज को स्वस्थ रखने की अपील की।
.समाज सेविका रीता पात्रों ने कहा की पिछले कई वर्षो से विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सुधार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं ताकि हमारा समाज स्वक्ष रहें।...तो वहीं महिला थाना प्रभारी रूपा पाल ने कहा की समाज को स्वक्ष बनाने के लिए नशा से दुरी बनाना होगा, साथ ही हमने आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट