Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो, चालक समेत 4 लोग घायल,मौके पर पहुंची पुलिस 

10/21/2026 7:41:20 AM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui --जमुई  के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक समेत चार लोग घायल हो गए।घटना देर रात की घटी ।घटना के बारे में बताया जाता है कि चलती ऑटो से एक यात्री थूक फेंक रहा था, तभी उसका हाथ स्टेरिंग से टकरा गया। इससे तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवकों की मदद से डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर
अस्पताल, जमुई में भर्ती कराया।जहां चालक का पैर फ्रैक्चर होने, जबकि अन्य यात्रियों के हाथ और कंधे में फ्रैक्चर के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
घायलों में निरंजन सिंह के पुत्र काजू सिंह, ललन साह की पत्नी पिंकी देवी, धर्मेंद्र साह और उनकी पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई है। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये सभी मेला घूमने गिद्धौड़ आए थे और कुल 6 लोग ऑटो पर सवार होकर गिद्धौड़ से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
 
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट