Date: 27/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दामोदा कोलियरी में संडे और हॉलिडे ड्यूटी बंद होने से भड़के मजदूर, कार्यालय महाप्रबंधक के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन
10/26/2026 4:41:13 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :
बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र सं०-01 अंतर्गत दामोदा कोलियरी के ओसीपी में कार्यरत मजदूरों की संडे और हॉलिडे ड्यूटी बंद किए जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा, बरोरा क्षेत्र सं०-01 ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त मोर्चा ने बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इससे पूर्व संयुक्त मोर्चा ने बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर आज से महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की थी। संयुक्त मोर्चा के जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव मंगल हेम्ब्रम ने बताया कि जमीन विवाद के कारण रैयतों द्वारा दामोदा ओसीपी का परिचालन कार्य 8 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते वहां कार्यरत मजदूरों को संडे और हॉलिडे ड्यूटी देना बंद कर दिया गया है।
मोर्चा का कहना है कि एएमपी कोलियरी से दामोदा कोलियरी में स्थानांतरण के समय तत्कालीन महाप्रबंधक के साथ हुई वार्ता में यह सहमति बनी थी कि जिस प्रकार एएमपी कोलियरी में संडे और हॉलिडे ड्यूटी दी जाती है, ठीक उसी तरह दामोदा कोलियरी में भी बिना किसी कटौती के यह सुविधा जारी रहेगी। इसके बावजूद प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना या यूनियन प्रतिनिधियों से वार्ता किए हॉलिडे ड्यूटी बंद कर दी।इस लिए महाप्रबंधक से इस मामले में अपने स्तर से हस्तक्षेप कर समस्या का शीघ्र निदान करने की मांग करते है।अन्यथा पुरे बरोरा क्षेत्र का चक्काजाम करने का काम करेंगे।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
क्रेडिट कार्ड से ठगी का खेल उजागर, 11 मोबाइल के साथ दो साइबर आरोपी गिरफ्तार...
#
मीडिया में खबर चली तो जागा प्रशासन, दो पटाखा दुकानों पर कार्रवाई...
#
नशा मुक्त बिहार के लिए जिलाधिकारी मनेश मीणा की अपील, जन-जन को जागरूक करने पर जोर..
#
जमीन विवाद में दौलत राम की हत्या, तलवार समेत दो आरोपी गिरफ्तार..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन, रिसर्च और इनोवेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार,सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर हुआ मंथन
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
अपने गृह जिला पहुंचे CM सम्राट चौधरी, पेंशन की राशि ट्रांसफर; गंगटा-भीमबांध को टूरिज्म हब बनाने का किया ऐलान