Date: 27/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
10/27/2026 11:06:45 AM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में हथियार कुख्यात अपराधकर्मी मोहम्मद शाहिद द्वारा दिए जाने की बात कही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे कंटेनर यार्ड के आसपास एक युवक हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास का है। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी निवासी करीब 20 वर्षीय मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इरफान ने बताया कि हथियार और गोलियां मोहम्मद शाहिद ने उसे दी थीं और उसके कहने पर वह अपराध करने के लिए निकला था।इस मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 65/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार इरफान का नाम पहले भी बर्मामाइंस थाना में दर्ज एक मामले में सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हथियार उपलब्ध कराने वाले कथित आरोपी की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्रेडिट कार्ड से ठगी का खेल उजागर, 11 मोबाइल के साथ दो साइबर आरोपी गिरफ्तार...
#
मीडिया में खबर चली तो जागा प्रशासन, दो पटाखा दुकानों पर कार्रवाई...
#
नशा मुक्त बिहार के लिए जिलाधिकारी मनेश मीणा की अपील, जन-जन को जागरूक करने पर जोर..
#
जमीन विवाद में दौलत राम की हत्या, तलवार समेत दो आरोपी गिरफ्तार..
#
पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर भागे अपराधी, पुलिस ने 3 को पकड़ा!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस ने 3 लोगों को कुचला; बच्ची की मौत, 2 गंभीर
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन