Date: 27/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमीन विवाद में दौलत राम की हत्या, तलवार समेत दो आरोपी गिरफ्तार..
10/27/2026 11:06:45 AM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या मामले में पुलिस मुख्यालय में नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव, गोविंदपुर उपाधीक्षक और बरवाअड्डा प्रभारी समेत घटना को लेकर प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तलवार, खून लगा शर्ट, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। राजगंज जाने के दौरान रास्ते में रोककर किया हमला पुलिस की अनुसार, घटना 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब सात बजे की है। घोसकोडीह निवासी दौलत राम राजगंज बाजार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान निरसा क्षेत्र के आसपास निश्चयपुर में त्रिवेणी महतो और सूर्यकांत महतो उर्फ विनोद महतो ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने धारदार हथियार से उनके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गए। नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने मृतक के परिवार के सदस्यों को भी इसी तरह जान से मारने की धमकी दी और नक्सलियों से रिश्ता होने की धमकी देने का आरोप भी सामने आया है। त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए त्रिवेणी महतो (करीब 52 वर्ष) और सूर्यकांत महतो उर्फ विनोद महतो (करीब 48 वर्ष), दोनों निवासी घोसकोडीह, थाना बरवाअड्डा, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। तलवार, बाइक और खून लगा शर्ट बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (नंबर JH10L3717), खून लगा तलवार, आरोपियों द्वारा पहना गया खून लगा शर्ट और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, पुलिस अधिकारी विकास कुमार, मीनू कुमारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
क्रेडिट कार्ड से ठगी का खेल उजागर, 11 मोबाइल के साथ दो साइबर आरोपी गिरफ्तार...
#
मीडिया में खबर चली तो जागा प्रशासन, दो पटाखा दुकानों पर कार्रवाई...
#
नशा मुक्त बिहार के लिए जिलाधिकारी मनेश मीणा की अपील, जन-जन को जागरूक करने पर जोर..
#
पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर भागे अपराधी, पुलिस ने 3 को पकड़ा!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस ने 3 लोगों को कुचला; बच्ची की मौत, 2 गंभीर
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन