Date: 26/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
VKSU में स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा शुरू, केंद्रों पर सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
10/26/2026 4:41:13 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-5 (CBCS) की परीक्षा सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई। 29 अक्टूबर तक चलेगी परीक्षा, परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की सघन जांच की गई। जांच के दौरान जिन परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन और गैस पेपर मिले, उन्हें इन्हें बाहर रखकर परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आर्ट्स (सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी) संकाय के परीक्षार्थियों की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। वहीं, साइंस एवं कॉमर्स संकाय के परीक्षार्थियों की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथियों पर आर्ट्स, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी के परीक्षार्थियों की परीक्षा प्रथम पाली में तथा साइंस एवं कॉमर्स के परीक्षार्थियों की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक, इंटर्नशिप (INT-1) की परीक्षा संबंधित कॉलेजों में ही पूरी कराई जाएगी। आंतरिक परीक्षा थ्योरी परीक्षा से पहले संपन्न की जाएगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं 2 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक संबंधित अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान कदाचार पर रोक लगाने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने जुआ केअड्डे पर मारा छापा,15 जुआड़ी गिरफ्तार
#
अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
#
बकाया मानदेय को लेकर जल सहियाओं का प्रदर्शन, विभाग पर भेदभाव का आरोप
#
दामोदा कोलियरी में संडे और हॉलिडे ड्यूटी बंद होने से भड़के मजदूर, कार्यालय महाप्रबंधक के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन
#
बारहमुड़ी में आशियाना उजड़ने से घबराये लोगों से मिले विधायक राज सिन्हा, डीसी से बात करने का दिया भरोसा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद...
#
अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एसबी एचडी जैन जगजीवन और महाराजा कॉलेज....
#
एनएसएस दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ,छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर किया गया सम्मानित ...
#
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, योगेंद्र साव और प्रशासन आमने-सामने; चला JCB
#
'कॉफी विद डीएम' का पहला सत्र: युवाओं के विजन से बनेगा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त गया