Date: 26/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पुलिस ने जुआ केअड्डे पर मारा छापा,15 जुआड़ी गिरफ्तार 

10/26/2026 5:56:22 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :  बिरसानगर थाना क्षेत्र के  प्रकाश नगर के एक घर में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर लगभग सात लाख के साथ 15 जुआरियो को गिरफ्तार किया है । बताया जाता है की प्रकाश नगर के प्रीतपाल सिंह के घर में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना  को मिली ! जिस पर पुलिस ने छापेमारी 7 लाख 67 हजार 400 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में घर का मालिक प्रीतपाल सिंह भी शामिल है।दरअसल, 25 अक्टूबर की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर के प्रकाश नगर स्थित एक घर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला और खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जब प्रीतपाल सिंह के घर पहुंची, तो अंदर 15 लोग ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेलते मिले। मौके पर टेबल पर ताश के पत्ते और रुपये बिखरे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 7 लाख 67 हजार 400 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि घर का मालिक प्रीतपाल सिंह प्रत्येक राउंड में जुआ खेलने वालों से पैसे लेता था। पुलिस को रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी किए जाने की आशंका से जुड़ी सूचना भी मिली थी। गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीन सिंह, अनिरुद्ध सिंह, हीरालाल गुप्ता, आफ़ताब आलम, प्रीतपाल सिंह, बिमलेश सिंह, राजेश कुमार, राजा मंडल, अर्जुन महतो, रंजीत महतो, रवि गुप्ता, मिथुन कुमार, आकाश मुंडा, पप्पू शर्मा एवं निरंजन श्रीवास्तव शामिल है |
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |