Date: 08/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस ने 3 लोगों को कुचला; बच्ची की मौत, 2 गंभीर

8/8/2026 7:24:19 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहाँ तेज रफ्तार स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक छोटी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची का नाम आरोही, उम्र लगभग 6-7 साल) और उसका भाई रहन/रेयांश अपने पिता के साथ कार वॉश के लिए आए थे। पिता दोनों बच्चों को सड़क किनारे खड़ा कर कार वॉशिंग सेंटर में कार लगाने चले गए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 11 साल का रहन/रेयांश और 21 साल का रौशन वर्मा भी घायल हो गए। जहाँ घायलों को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) रेफर कर दिया गया।  गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है,हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर दी। उन्होंने बस और ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट