Date: 30/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी को चाकू से गोदा
10/30/2026 12:22:46 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara:
आरा में घरेलू हिंसा की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति पर अपनी पत्नी को चाकू से कई बार वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने पत्नी के गले पर भी हमला किया। गंभीर हालत में महिला को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शादी के महज छह महीने बाद से ही महिला के साथ मारपीट की जाती थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। घटना आरा के महादेवा इलाके की है। घायल महिला की पहचान राखी कुमारी उर्फ निकिता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2019 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर के साथ हुई थी। महिला के पिता मनोज कुमार ठाकुर का आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया था। इसको लेकर कई बार डायल 112 और स्थानीय थाने में शिकायत भी की गई थी। परिजनों के मुताबिक, करीब दस दिन पहले भी निकिता के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। अगले दिन पति उसे वापस ले जाने पहुंचा और आगे मारपीट नहीं करने का भरोसा दिया। इसी आश्वासन पर निकिता को वापस ससुराल भेज दिया गया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी घरेलू विवाद थमा नहीं। बताया जा रहा है कि घटना की रात निकिता की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय उसने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी। लेकिन देर रात करीब तीन बजे मकान मालिक ने फोन कर परिजनों को चाकू से हमले की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में महादेवा स्थित किराये के मकान पर पहुंचे। वहां पता चला कि निकिता को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला की चाची उषा देवी का आरोप है कि रात करीब दो बजे पति ने चाकू से उसके शरीर पर कई वार किए और गले पर भी हमला किया। परिजनों के अनुसार, महिला के शरीर पर गंभीर जख्म हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने दो मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर भी परिवार की चिंता बढ़ा दी है। निकिता का तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। परिजन लंबे समय से घरेलू हिंसा की शिकायत किए जाने के बावजूद ऐसी घटना होने पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घायल निकिता का आरा सदर अस्पताल में इलाज जारी है और आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि घरेलू हिंसा की पूर्व शिकायतों और इस हमले से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला ...
#
कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, गांव में सनसनी!
#
बाहर से सामान्य मकान, अंदर चल रहा था 43 लाख की ठगी का खेल, पांच गिरफ्तार
#
बाहर से सामान्य मकान, अंदर चल रहा था 43 लाख की ठगी का खेल, पांच गिरफ्तार
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
SNMMCH के अस्थि रोग विभाग की उपलब्धियों पर डॉ. डी.पी. भूषण और प्रो. वी.पी. सिन्हा हुए सम्मानित, डॉ. दिनेश गिन्दौरिया ने कहा ....
#
धनबाद के तेतुलतल्ला में बनेगा 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल, और मूव करता पंडाल होगा खास आकर्षण ,
ड्रोन से
होगी
निगरानी
.....
#
जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
#
प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना