Date: 30/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाहर से सामान्य मकान, अंदर चल रहा था 43 लाख की ठगी का खेल, पांच गिरफ्तार
10/30/2026 1:37:08 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रामगढ़ में 43 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां किराए के मकान में रहकर कथित तौर पर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। रामगढ़ साइबर थाना, जमशेदपुर साइबर पुलिस और बिरसानगर थाना की संयुक्त टीम ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर स्थित ओम नगर में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में किराए के मकान संचालित हो रहे साइबर अपराध के नेटवर्क का खुलासा हुआ, पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पिछले करीब एक साल से इसी मकान में किराए पर रह रहे थे। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं थी कि मकान के अंदर से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। आरोपी कथित तौर पर इसी ठिकाने से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। पूरे मामले की शुरुआत रामगढ़ साइबर थाना में दर्ज 43 लाख रुपये की ठगी के एक मामले की तकनीकी जांच से हुई। जांच के दौरान पुलिस को बिरसानगर के ओम नगर में कुछ संदिग्धों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद रामगढ़ पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से संपर्क कर संयुक्त टीम बनाई और संदिग्ध मकान पर दबिश दी। जांच में सामने आया कि रामगढ़ में साइबर ठगी के जरिए करीब 43 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने संदिग्ध लेन-देन की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन-किन खातों में भेजी गई और इस पूरे नेटवर्क में गिरफ्तार आरोपियों की क्या भूमिका थी। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस साइबर ठगी के नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनके खुलासे के आधार पर आगे भी छापेमारी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, ठगी की रकम के लेन-देन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला ...
#
कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, गांव में सनसनी!
#
बाहर से सामान्य मकान, अंदर चल रहा था 43 लाख की ठगी का खेल, पांच गिरफ्तार
#
घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी को चाकू से गोदा
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
SNMMCH के अस्थि रोग विभाग की उपलब्धियों पर डॉ. डी.पी. भूषण और प्रो. वी.पी. सिन्हा हुए सम्मानित, डॉ. दिनेश गिन्दौरिया ने कहा ....
#
धनबाद के तेतुलतल्ला में बनेगा 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल, और मूव करता पंडाल होगा खास आकर्षण ,
ड्रोन से
होगी
निगरानी
.....
#
जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
#
प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना