Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गम्हरिया थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही गिरफ्तार,थानेदार समेत 4 लोग निलंबित।
 

11/1/2026 11:49:11 AM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बताया जा रहा हैं की गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने थाने के वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पति के साथ मारपीट की घटना के बाद महिला रात को शिकायत दर्ज कराने गम्हरिया थाना पहुंची थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा उसे थाना परिसर स्थित एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस के वरीय अधिकारियों से की। सूचना मिलते ही सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज देर रात गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तथा घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कराई। वहीं पीड़ित महिला ने घटना की आपबीती स्थानीय कुछ लोगो,नेताओं और पत्रकारों को घटना की जानकारी दिया और कार्रवाई की मांग किया। वहीं पुरे मामले पर एसडीपीओ ने बताया कि महिला के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार दोषी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की निंदा करते हुए जेएलकेएम पार्टी के नेताओं ने थाना पहुँच कर दोषी पुलिस कर्मी पर कठोर कार्रवाई की मांग किया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट ।