Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डोभी चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, स्कोडा कार से 144 बोतल शराब जब्त

11/3/2026 5:59:37 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया में स्कोडा कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार । गया जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। समेकित जांच चौकी डोभी के पास पुलिस ने एक स्कोडा कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्कोडा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05BE-2691 है। इस कार से अवैध विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान छापेमारी कर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार लोगों में रोहित राम, रोहित कुमार पांडेय और सावित्री कुमारी शामिल हैं। इनमें एक बालक भी शामिल है। सभी आरोपी झारखंड के रांची जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने कार से कुल 108 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, जो 144 बोतलों में रखी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट